ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

Bihar human rights violation: थाना लॉक-अप में युवक की पिटाई का मामला गरमाया, मानवाधिकार आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को भेजा नोटिस!

Bihar human rights violation: मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना में युवक की लॉक-अप में बर्बर पिटाई ने मानवाधिकार आयोग को भी झकझोर दिया है। आयोग ने एसएसपी को नोटिस जारी कर 8 हफ्तों में रिपोर्ट मांगी है।

custodial violence, police brutality, Bihar human rights violation, Muzaffarpur police, Roshan Pratap Singh, BHRC notice, NHRC complaint, police corruption, human rights advocate SK Jha, Panapur Kariy
मानवाधिकार आयोग ने SSP मुजफ्फरपुर को भेजा नोटिस!
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar human rights violation: पानापुर करियात थाना में एक युवक रौशन प्रताप सिंह को लॉक-अप में बंद कर बेरहमी से पीटे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।


अब बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग (BHRC) ने इसपर सख्ती दिखाते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी को नोटिस जारी किया है और 8 सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित परिवार ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा के माध्यम से BHRC और NHRC (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) में याचिका दायर की।


जानिए क्या है मामला:

रौशन प्रताप सिंह अपने साले अमन कुमार से मिलने पानापुर करियात थाना पहुँचे थे, जहाँ अमन पहले से ही हिरासत में था। पीड़ित पक्ष के अनुसार, थानाध्यक्ष राजबल्लभ यादव ने अमन को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की। जब रौशन ने इसका विरोध किया, तो पुलिस ने उसे भी हाजत में बंद कर दिया और मुँह, हाथ और पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित परिवार के अनुसार, 70,000 रुपये लेने के बाद दोनों को छोड़ा गया, और रौशन की Apache बाइक जब्त कर ली गई, जिसे छोड़ने के लिए 30,000 रुपये की अतिरिक्त मांग की गई।


इलाज और कानूनी कार्रवाई:

गंभीर रूप से घायल रौशन को पहले पीएचसी कांटी और फिर एसकेएमसीएच रेफर किया गया। मामले में रौशन की मां बीना सिंह ने याचिका दाखिल करवाई। मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा ने कहा, "यह मानवाधिकार हनन का गंभीर मामला है। न्यायिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है।" आयोग ने अगली सुनवाई की तारीख 10 सितंबर तय की है।



टैग्स