ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर: NH-28 पर बने अवैध रास्ते को बंद कराने पहुंची NHAI के कर्मियों के साथ स्थानीय युवकों ने की मारपीट

MUZAFARPUR: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंड़ा में NH-28 पर बने अवैध कट को बंद कराने पहुंची NHAI के कर्मचारियों के साथ स्थानीय युवकों ने मारपीट की। इस दौरान एनएच-28 पर

मुजफ्फरपुर: NH-28 पर बने अवैध रास्ते को बंद कराने पहुंची NHAI के कर्मियों के साथ स्थानीय युवकों ने की मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFARPUR: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंड़ा में NH-28 पर बने अवैध कट को बंद कराने पहुंची NHAI के कर्मचारियों के साथ स्थानीय युवकों ने मारपीट की। इस दौरान एनएच-28 पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


मारपीट की तस्वीर CCTV में कैद हो गयी है। NHAI के अधिकारियो ने कांटी थाने में इस बात की लिखित शिकायत दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है।


 बता दें कि इस अवैध कट के कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। बीते शुक्रवार को ही यहां भीषण सड़क हादसा हुआ था। बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। एनएच-28 पर बने अवैध रास्ते के कारण यहां आए दिन सड़क दुर्घटना होती है। 


इन घटनाओं का कारण यह अवैध कट ही है जिसे बंद कराने के लिए एनएचएआई के कर्मी पहुंचे थे तभी स्थानीय युवकों उनके साथ मारपीट करने लगे। स्थानीय लोग इस अवैध रास्ते को बंद किए जाने का विरोध करने लगे।


इस अवैध रास्ते को जब बंद करने की कोशिश एनएचएआई के कर्मियों ने की तो उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गये। युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गयी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें