ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में 50 लाख का गांजा बरामद, ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार, नेपाल से मुजफ्फरपुर लाई गई थी खेप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शराबबंदी वाले प्रदेश में पुलिस ने 50 लाख का गांजा पकड़ा है। ट्रक के ड्राइवर और खलासी को भी दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर मु

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में 50 लाख का गांजा बरामद, ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार, नेपाल से मुजफ्फरपुर लाई गई थी खेप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शराबबंदी वाले प्रदेश में पुलिस ने 50 लाख का गांजा पकड़ा है। ट्रक के ड्राइवर और खलासी को भी दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 


पुलिस के वरीय अधिकारी को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक ट्रक पर गांजा की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में NH 28 के रास्ते लाई गयी है। जिसके बाद वरीय अधिकारी ने मोतीपुर थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिसके बाद मोतीपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ थाना क्षेत्र के NH28 स्थित पनसलवा चौक के समीप एक निजी होटल पर पहुंचे जहां ट्रक होटल के बाहर लगी हुई थी। 


पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तब ट्रक के केबिन में रखे गए 35 पैकेट गांजा को जब्त किया गया। पुलिस ने 350 किलो गांजा बरामद किया। वही गांजा बरामद होने के बाद ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया। वही जब गिरफ्तार ट्रक चालक से पुलिस ने पूछताछ की गय़ी तब ट्रक चालक ने बताया कि वह गांजे की खेप नेपाल से लेकर आया है। 


ट्रक पर धान लोड करना था। जिसकी आड़ में इस गांजे के खेप को छुपाकर बाहर भेजा जाता लेकिन उससे पहले ही वह पकड़ा गया।  फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार ट्रक चालक और उप चालक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है ।वही ट्रक चालक से बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस कारोबारी को चिन्हित करने में जुटी है. पूरे मामले की पुष्टि मोतीपुर थानेदार राजन पांडे ने फोन पर की है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता