ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

चाकू के बल पर नबालिग के साथ दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन कोई आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब बिहार के म

चाकू के बल पर नबालिग के साथ दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन कोई आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब बिहार के मुजफ्फरपुर के बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां कुछ बदमाशों द्वारा एक नबालिग छात्रा के साथ चाकू के नौक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना इलाके के गावं में  तीन युवकों द्वारा चाकू के बल पर 15 वर्षीया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, इन तीन बदमाशों द्वारा छात्रा को रात भर बंधक बना कर कई बार बारी- बारी से इस कुकर्म को अंजाम दिया गया। जिसके बाद जब छात्रा ने जब इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दिया तो उनके द्वारा इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसके बाद अब इन बदमाशों द्वारा छात्रा और उसके परिजनों की हत्या करने की धमकी दी जा रही है

इस घटना के सम्बन्ध में, थाने में दर्ज मामले में  छात्रा का आरोप है कि,वह छह दिसंबर की देर शाम शौच के लिए बगल की बांसबाड़ी में जा रही थी। रास्ते से उसे तीन आरोपितों ने उठा लिया। सुनसान जगह एक झोपड़ी में ले जाकर तीनों ने चाकू के बल पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बदमाशों ने उसे रात भर कब्जे में रखा। सुबह होने के बाद गंभीर हालत में छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के पिता ने गांव के मुखिया व सरपंच को घटना की जानकारी दी। पंचायत के प्रतिनिधियों ने छात्रा के परिजनों को थाने में मामला दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद छात्रा महिला थाने पर पहुंची। 


इधर, इस मामले में  डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि पीड़िता का आवेदन मिला है। जिसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द से जल्द इस मामले में आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।  इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की गई जा रही है।