ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

बिहार : एक पियक्कड़ ने 4 पुलिसवालों को काटा दांते, थानेदार और 3 सिपाही जख्मी, एक का तो हाथ का मांस निकल गया

MUZAFFARPUR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी शराबियों को पीने के लिए दारु मिल जा रहा है. मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसे सनकी शराबी का मामला सामने आया है, ज

बिहार : एक पियक्कड़ ने 4 पुलिसवालों को काटा दांते, थानेदार और 3 सिपाही जख्मी, एक का तो हाथ का मांस निकल गया
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी शराबियों को पीने के लिए दारु मिल जा रहा है. मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसे सनकी शराबी का मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. आप यह सुनकर आश्चर्यचकित हो जायेंगे कि शराब के नशे में एक पियक्क्ड़ ने 4 पुलिसवालों को दांत काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया.


मामला मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर ओपी की है, जहां बालूघाट में एक शराबी को पकड़ने पहुंची थाने की टीम पर वही शराबी अकेले भारी पड़ गया. दरअसल शराब के नशे में उसने अकेले थानेदार और तीन अन्य पुलिसवालों को दांत काटकर जख्मी कर दिया. उस पियक्क्ड़ ने इतना जोर से दांत गड़ाया कि एक सिपाही सुनील कुमार के हाथ का मांस तक निकल गया. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार अपने तीन सिपाहियों के साथ बालूघाट में एक शराबी युवक को पकड़ने पहुंचे थे, जो अहियापुर थाना इलाके के नाजिरपुर गांव का रहने वाला है. उसका नाम रतन कुमार बताया जा रहा है. रतन दारु के नशे में अन्य लोगों से बदसलूकी कर रहा था. इसपर किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दे दी.


घटना की जानकारी मिलने पर जब सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार अपने तीन सिपाहियों के साथ उसे गिरफ्तार करने पहुंचे तो उसने बिना कुछ सोचे समझे पुलिसवालों पर भी हमला बोल दिया और दांत से काटकर ही सारे पुलसीवालों को बुरी तरह जख्मी कर दिया. हालांकि बाद में कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल हुई. ब्रेथ एनालाइजर जांच में अल्कोहल की पुष्टि भी हुई. ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

टैग्स