ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

बिहार: होटल के कमरे में मिला स्टाफ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर टांगने का आरोप

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है जहां एक लाइन होटल के एक कमरे से उसी के स्टाफ का शव मिला है. इस बात की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई है. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया.

बिहार: होटल के कमरे में मिला स्टाफ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर टांगने का आरोप
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है जहां एक लाइन होटल के एक कमरे से उसी के स्टाफ का शव मिला है. इस बात की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई है. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. जिस कमरे में युवक का डेड बॉडी था वह कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था. उसे तोड़कर पुलिस अंदर गई. फिर, शव को फंदे से उतारा. 


बता दे जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर स्थित लाइन होटल में जब एक होटल के कर्मी का डेड बॉडी मिला है. मृतक की पहचान बोचहा थाना के विशुनपुर पंचायत गुरह्मि का रहने वाला नितीश कुमार था. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मामले मे थानेदार अरविंद प्रसाद ने बताया की घटना की जांच की जा रही है. हत्या व आत्महत्या की बिंदु पर भी जांच चल रही है.


इस घटना को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. मामले मे मृतक की मां मीना देवी ने बताया की उनका बेटा पिछले चार महीनों से होटल मे काम करता था. आज सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया की किसी ने बेटे की हत्या कर शव को टांग दिया है. ताकि, घटना आत्महत्या लगे. कहा की 5 हजार रुपये महिना मिलता था. कुछ रुपये भी बकाया था. वही, अन्य परिजनों का कहना है की नितीश की किसी से अनबन नही होती थी. आत्महत्या वह नहीं कर सकता है.