ब्रेकिंग
Bihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएं

सर...ये मुझे नहीं मैं इसको भगाकर ले जा रही हूं: मुजफ्फरपुर के रेलवे स्टेशन पर धराए नाबालिग प्रेमी जोड़े, बतायी ये वजह

MUZAFFARPUR: बिहार में एक अनोखा मामला सामने आया है. जहा एक छात्रा युवक को ही भगाकर ले जा रही थी. लेकिन, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पकड़ी गई. जब रेल पुलिस ने दोनों से नाम पता और भागने का

सर...ये मुझे नहीं मैं इसको भगाकर ले जा रही हूं: मुजफ्फरपुर के रेलवे स्टेशन पर धराए नाबालिग प्रेमी जोड़े, बतायी ये वजह
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में एक अनोखा मामला सामने आया है. जहा एक छात्रा युवक को ही भगाकर ले जा रही थी. लेकिन, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पकड़ी गई. जब रेल पुलिस ने दोनों से नाम पता और भागने का कारण पूछा तो सभी भौचक रह गए. 


जब पुलिस लड़के से पूछी कि कहा लड़की को लेकर जा रहे हो. इसपर छात्रा ने तुरंत कहा की सर ये हमको लेकर नही जा रहा, हम इसको भगाकर ले जा रहे है. यह सुनते ही पुलिस दंग रह गई. दोनों को थाने लाया गया. जहां दोनो से पूछताछ की गई. दोनो की उम्र 17 वर्ष है. दोनो सीतमढ़ी जिले के एक गांव के रहने वाले है. दो साल से एकदूसरे से प्यार करते है. थानेदार दिनेश साहू ने बताया की दोनों के परिजन को सूचना दी गई है. 


पूछताछ में दोनो ने पुलिस को बताया की दोनो का गांव एक ही थाना क्षेत्र इलाके में है. दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे. तीन साल पहले युवक से कोचिंग में ही मुलाकात हुई थी. 1 साल तक दोस्ती चली. फिर, दोनो के बीच प्यार हो गया. दोनो दो साल से एक दूसरे के संपर्क में है. छात्रा ने कहा कि मां ने डांट लगाई थी. इससे वह नाराज होकर युवक के गांव पहुंच जाती है. फिर, युवक को कॉल कर उसके गांव में होने की जानकारी देती है. युवक को घर से बुलाती है. फिर, अपने साथ लेकर दिल्ली के लिए निकलती है. दोनो ने बताया कि बस से बैरिया पहुंचे थे. और ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे. लेकिन, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दोनो संदिग्ध अवस्था में पकड़े जाते है. जिसके बाद पूरा मामला खुलता है. हालांकि, दोनों के परिजन को सूचना दी जाती है. जिसके बाद दोनो के परिजन रेल थाने पहुंचकर अपने अपने घर लेकर चले जाते है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता