ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

मुजफ्फरपुर में पंचायत का शर्मनाक फैसला, नाबालिग रेप पीड़िता के बच्चे को बेचने का दिया आदेश, मौलाना ने दोस्त के साथ मिलकर किया था रेप

MUZAFFARPUR: एक बिन ब्याही नाबालिग मां समाज के ठेकेदारों से अपने लिए इंसाफ की मांग कर रही है, लेकिन वे ठेकेदार उसे इंसाफ दिलाने के बजाय उसे और उसके परिवार वालों को ही गलत बता रहे ह

FirstBihar
Desk
3 मिनट

MUZAFFARPUR: एक बिन ब्याही नाबालिग मां समाज के ठेकेदारों से अपने लिए इंसाफ की मांग कर रही है, लेकिन वे ठेकेदार उसे इंसाफ दिलाने के बजाय उसे और उसके परिवार वालों को ही गलत बता रहे हैं. हद तो तब हो गई जब फैसला सुनाने के लिए बैठी पंचायत ने उसके नवजात को 20 हजार में बेचने का सौदा कर दिया.

मानवता को शर्मशार कर देने वाला यह मामला मुजफ्फरपुर का है. मामला अब पुलिस में पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है. 

क्या है मामला ?

सीतामढ़ी का रहने वाला मौलाना मकबूल कुछ समय से मुजफ्फरपुर में रह रहा था. गांव के लोग बारी-बारी से उसे खाना देने देते थे. कुछ महीने पहले जब 15 साल की पीड़िता मौलाना के लिए खाना लेकर गई, तो उसने उसे धोखे से नशा देकर बेहोशी की हालत में अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप किया और फिर लड़की को धमकी देकर इस इस घिनौने खेल का सिलसिला दो महीने तक जारी रखा.  दो महिने बाद लड़की अपने नानी के घर चली गई, जिसके बाद यह सिलसिला बंद हो गया. नानी के घर से आने के बाद पीड़िता को गर्भवती होने का पता चला और बिन ब्याही मां बन गई. जिसके बाद गांव में पंचायत बैठी और पंचों ने पीड़िता को गलत ठहराते हुए पुरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया और नवजात बच्चे को मां से अलग कर 20 हजार रुपये में बेच देने का फैसला दिया गया. 


पंचायत का कहना है कि पीड़िता ने पंच को मौलाना का नाम नहीं बताया था, जिसके आधार पर उसे दोषी नहीं माना गया, वहीं पीड़िता के परिजनों का कहना है कि लड़की ने पंचायत में मौलाना का नाम उसके डर के कारण नहीं लिया था, अब जब वह मौलाना का नाम ले रही है तो पंचायत उसकी बात नहीं सुन रही. जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा और अब इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने नवजात को बेचने की कोशिश की जानकारी से इनकार किया है और बच्‍चे और दोनों आरोपितों के डीएनए टेस्ट कराने की बात कही है.