ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर में बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, उसको किडनैप कर गर्लफ्रेंड के घरवालों ने किया मर्डर

MUZAFFARPUR : प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल मुजफ्फरपुर जिले में एक शख्स का इसलिए मर्डर हो गया क्योंकि उसने अपनी प्रेमिका के

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल मुजफ्फरपुर जिले में एक शख्स का इसलिए मर्डर हो गया क्योंकि उसने अपनी प्रेमिका के साथ शादी से इनकार कर दिया. आरोप है कि गर्लफ्रेंड के परिजनों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की और उसके शव को भट्ठे में फेंक दिया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के हथौड़ी थाना इलाके के आसमानपुर गांव की है. जहां इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ. पहले प्रेमी को लड़की वालों ने अगवा किया, फिर जब उसने लड़की से शादी करने के लिए मना किया तो उसको पीट-पीट कर मार डाला. उसके शव को उन्होंने भट्ठे में फेंक दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के घरवालों ने मेला देखने के बहाने लड़के को बुलाया था. इस दौरान उसे अगवा कर लिया और फिर बाद में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान रजनीश कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि 8 अक्टूबर को आरोपियों ने रजनीश को मेला देखने के बहाने अपने पास बुलाया था.


रजनीश के परिजनों को इसकी जानकारी करीब दो घंटे के बाद लगी कि रजनीश उनके साथ गया है. उधर लड़की के परिजनों ने राजनीश पर जबरदस्ती शादी का दबाव बनाया. इसके बाद गाली-गलौच की और जानलेवा हमला कर दिया. उसकी मौत हो गई. अगले ही दिन सुबह रजनीश का शव आसमानी टोला इटवा स्थित भट्ठा के पानी में होने की सूचना मिली. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ. रजनीश के दादा ने हथौड़ी थाना में बोचहा के भुसाही व रोसी गांव से कुछ लोगों को आरोपित किया है और मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने रजनीश कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें