ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता की हत्या, एक महीना पहले हुई थी शादी

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दहेज़ के लिए एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई. उसके गले में रस्सी का निशान था. शव कमरे में पड़ा था. मायके

बिहार: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता की हत्या, एक महीना पहले हुई थी शादी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दहेज़ के लिए एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई. उसके गले में रस्सी का निशान था. शव कमरे में पड़ा था. मायके पक्ष के द्वारा हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है.


यह मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के अमनौर अमनौर गांव का है. मृतका की पहचान रामदेव मांझी की पत्नी 19 साल की लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है. बतया जा रहा है एक महीने पहले ही शादी हुई थी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. 


इस घटना के बाद परिजन जब लड़की के ससुराल पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मी पड़ी हुई है और उसके गले में रस्सी का निशान है. वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मायके वालों ने घटना की सूचना औराई थाने की पुलिस को दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना के संबंध में औराई थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं. 

टैग्स