ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदान

मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, घर की महिला और बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख की संपत्ति ले भागे बदमाश

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराय

मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, घर की महिला और बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख की संपत्ति ले भागे बदमाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के चकहमद भिखनपुरा दक्षिणी में होटल मालिक सुशील कुमार सिंह के आवास को निशाना बनाया गया। आधा दर्जन बदमाशों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। 


रविवार की देर रात घर का ताला तोड़कर आधा दर्जन बदमाश घर में घुसे। इस दौरान घर में सो रही महिलाओं के साथ मारपीट की। बदमाशों ने सो रहे बच्चों को भी नहीं छोड़ा। घर की महिलाएं और बच्चों को कब्जे में लेकर आलमीरा का चाबी लिया और जमकर लूटपाट की। घर में रखे 15 लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार कैश निकाल लिये। यही नहीं सुशील सिंह के किरायेदार जो कि कपड़ा कारोबारी है उनके कमरे में भी घुसकर डकैती की। किरायेदार के कमरे से बदमाशों ने चार लाख चालीस हजार कैश और लाखों रूपये के गहने लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। 


हथियार से लैश बदमाशों ने घर में घुसकर सोई हुई महिला को जगाया और कहा कि शांति से बैठी रहो तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं रहती है। तुम हार्ट पेशेंट हो। इतना कहकर बदमाश फ्रिज से पानी लेकर आया और महिला से कहा कि लो पानी पी लो। हम लोग डकैत है और जब तक हैं तब तक शांति बनाए रखों। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने घर की महिला को बताया कि तुमलोग राजपूत हो यह हमें पता है। हम लोगों के साथ बाहर और भी साथी है जिसमें कुछ राजपूत भी है चिंता मत मरो। तुमको कुछ नहीं करेंगे। बस डकैती करेंगे और चले जाएगे। इतना कह बदमाश घर में लूटपाट करने लगे। घर से बीस लाख की संपत्ति बदमाश ले भागा। 


जाते वक्त बदमाशों ने घर को बाहर से बंद कर दिया। डकैती की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार ने बताया है कि करीब 17 लाख रुपए के जेवरात और 5 लाख कैश लेकर डकैत भागे हैं। डकैती की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, घर की महिला और बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख की संपत्ति ले भागे बदमाश

मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, घर की महिला और बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख की संपत्ति ले भागे बदमाश

मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, घर की महिला और बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख की संपत्ति ले भागे बदमाश

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता