ब्रेकिंग
DDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण जिले का मनीष ने किया नाम रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSPDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण जिले का मनीष ने किया नाम रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSP

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, लूटपाट के दौरान पंचायत समिति सदस्य को मारी गोली

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य को गोली मार दी है

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, लूटपाट के दौरान पंचायत समिति सदस्य को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घायल पंचायत समिति सदस्य को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना देवरिया थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक की है जहां पंचायत समिति सदस्य से लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मारी है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत समिति सदस्य को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान देवरिया थाना क्षेत्र के धड़फरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र राय के रूप में हुई है। राजेंद्र राय को एक गोली पेट और दूसरी गोली हाथ में लगी है। 


बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मारी है। मामले में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि देवरिया थाना क्षेत्र एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी गई है जिसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता