ब्रेकिंग
BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित

मुजफ्फरपुर के बड़े डॉक्टर के गार्ड की गोली मारकर हत्या, दूसरा गार्ड रहस्यमय तरीके से लापता, प्रॉपर्टी विवाद में मर्डर की आशंका

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रामजी प्रसाद की प्रॉपर्टी की देखरेख करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड की गोली

मुजफ्फरपुर के बड़े डॉक्टर के गार्ड की गोली मारकर हत्या, दूसरा गार्ड रहस्यमय तरीके से लापता, प्रॉपर्टी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रामजी प्रसाद की प्रॉपर्टी की देखरेख करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी है जबकि दूसरा सुरक्षा गार्ड लापता बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के पास की है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रामजी प्रसाद ने अपनी प्रॉपर्टी की देखभाल के लिए दो निजी गार्ड को रखा था। दोनों गार्ड डॉ. रामजी प्रसाद की जमीन की देखरेख करते थे। इसी बीच शनिवार को एक गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दूसरा गार्ड लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों सुरक्षा गार्ड एक ही रूम में सोते थे। रविवार की सुबह जब लोग उस तरफ जा रहे थे तो किसी ने दरवाजा खुला पासा। कमरे के अंदर झांक कर देखा तो एक गार्ड का शव खून से लथपथ पड़ा था। जैसे ही इस बात की जानकारी इलाके के लोगों को लगी तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही अहियापुर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक गार्ड के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लापता दूसरे गार्ड की तलाश में जुट गई है। पूरे मामले पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि डॉक्टर की प्रॉपर्टी देखरेख के लिए रखे गए सुरक्षा गार्ड की सिर में गोली मारकर हत्या हुई है, दूसरा गार्ड लापता है। तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। घटना के कारणों का जल्द खुलासा होगा और अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। 


बता दें कि साल 2015 में डॉ. रामजी प्रसाद से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में डॉक्टर ने कुमोद सिंह और संजय सिंह को आरोपी बनाते हुए गायघाट थाना में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के क्रम में पाया कि गायघाट इलाके में एक प्रॉपर्टी के विवाद में ही यह केस दर्ज किया गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि प्रॉपर्टी के विवाद में ही गार्ड की हत्या की गई है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता