ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मुजफ्फरपुर की पीड़िता ने तोड़ा दम, अंतिम सांस लेते वक्त दोषियों के लिए फांसी मांगी

PATNA : दुष्कर्म के प्रयास में विफल दानवों ने जिस बेटी को जिंदा जला डाला उसने आखिरकार बीती रात दम तोड़ दिया। मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जिंदा जलाई गई पीड़िता की मौत सोमवार की

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : दुष्कर्म के प्रयास में विफल दानवों ने जिस बेटी को जिंदा जला डाला उसने आखिरकार बीती रात दम तोड़ दिया। मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जिंदा जलाई गई पीड़िता की मौत सोमवार की रात पटना के अपोलो हॉस्पिटल में हो गई। 10 दिसंबर से उसका इलाज पटना के हॉस्पिटल में चल रहा था। 

अपनी अंतिम सांस लेने से पहले दोषी के लिए फांसी की मांग की पीड़िता ने कहा कि उसे जिंदा जलाने वाले दरिंदे राजा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 7 दिसंबर को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने में विफल रहने पर राजा और उसके साथी मुकेश ने केरोसिन छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दी थी। 95 फ़ीसदी जल चुकी पीड़िता का इलाज पटना के हॉस्पिटल में लगातार चल रहा था लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई।

इंसाफ की चाह लिए पीड़िता ने दम तो तोड़ दिया लेकिन पीछे सिस्टम पर कई सवाल छोड़ गई। पीड़िता की जो आपबीती सामने आई है उसके मुताबिक पिछले 3 साल से उसे राजा और उसके साथी उसे परेशान कर रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत 5 बार स्थानीय थाने में की लेकिन पुलिस ने उल्टे उसे ही नसीहत दे दिया। आखिरकार राजा और उसके साथियों का दुस्साहस बढ़ता गया और 7 दिसंबर को उन्होंने पीड़िता के साथ विभत्स वारदात को अंजाम दिया।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें