ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया.

Bihar Crime News
युवक की हत्या से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के बोचाहा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। यह घटना बोचाहा न्यू मार्केट इलाके के पास एक गाछी में घटी। मृतक के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।


पुलिस को मौके से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान के लिए मृतक की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो तकनीकी जांच में जुटी है।


इस संबंध में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि बोचाहा बाजार के पास एक गाछी में युवक का शव मिला है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता