ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से एक करोड़ का ब्राउन शुगर जब्त; चार तस्कर अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक कार से एक करोड़ के ब्राइन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से तीन लाख कैश और अन्य सामानों को जब्त किया है.

Bihar Crime News
गिरफ्त में नशे के सौदागर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो ब्राउन शुगर जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनके पास से तीन लाख रुपये नकद, एक डिजिटल तराजू, स्विफ्ट डिजायर कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है। 


जानकारी के मुताबिक, पुलिस गश्त कर रही थी तभी जंक्शन के पास तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनसे सवाल किया तो वे सही जवाब नहीं दे पाए और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया, लेकिन एक युवक भागने में सफल रहा। जब पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास एक पैकेट मिला जिसमें कुछ पाउडर था। 


DRI की जांच के बाद पता चला कि वह पाउडर ब्राउन शुगर है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी के निवासी सुरेंद्र यादव के 23 वर्षीय बेटे जयप्रकाश कुमार, मधुबन थाना क्षेत्र के योगेंद्र शर्मा के 25 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार, बक्सर जिला के कृष्णा ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के राज नारायण राय के पुत्र अंकित कुमार और गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के चतरु साह के पुत्र संतोष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। 


पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मणिपुर से ब्राउन शुगर लेकर मुजफ्फरपुर आए थे और इससे पहले भी कई बार नशे की खेप ला चुके हैं। इस बार इनका प्लान गया में माल पहुंचाने का था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।

रिपोर्ट- राजन कुमार, मुजफ्फरपुर