ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

मुजफ्फरपुर : कोर्ट परिसर में महिला की जमकर पिटाई, केस के सिलसिले में पहुंची थी कोर्ट, आरोपी पक्ष ने बेरहमी से पीटा

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां कोर्ट परिसर में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिससे पू

मुजफ्फरपुर : कोर्ट परिसर में महिला की जमकर पिटाई, केस के सिलसिले में पहुंची थी कोर्ट, आरोपी पक्ष ने बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां कोर्ट परिसर में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिससे पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हंगामे की जानकारी मिलते ही कोर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।


दरअसल, बेतिया की रहनेवाली प्रीति ने पांच महीने पहले करजा थाने में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रीति ने युवक पर जबरन देह व्यापार कराने के लिए दबाव डालने का आरोप था।


प्रीति ने बताया कि आरोपी युवक उसे देह व्यापार कराने के लिए गाड़ी से लेकर जा रहा था, तभी वह करजा में गाड़ी से कूद गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इसी से नाराज होकर आरोपी युवक उसे तरह तरह से प्रताड़ित कर रहा है और केस उठाने के लिए दबाव बना रहा है।


प्रीति मंगलवार को उसी केस के सिलसिले में मुजफ्फरपुर कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी युवक के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इधर, आरोपी पक्ष के लोगों ने प्रीति पर आरोप लगाया है कि उसने युवक को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजवा दिया है। युवक के परिजनों ने बताया कि प्रीति आरोपी की पत्नी है और पति से छुटकारा पाने के लिए उसने झूठा केस किया है।