ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाख

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े आलू-प्याज कारोबारी के मुंशी से 3.18 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक ओवरब्रिज के समीप हथियार के बल पर एक आलू-प्याज व्यवसायी के मुंशी से 3 लाख 18 हजार रुपये की रकम लूट ली और फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।



घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मुंशी श्रीकांत गुरुवार की देर रात बाजार समिति स्थित आलू-प्याज की दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें अचानक ओवरटेक कर रोक लिया।



पीड़ित मुंशी श्रीकांत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अपराधी पूरी तरह हथियारों से लैस थे। गाड़ी रुकवाते ही अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनके दोनों तरफ से कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। अपराधियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मुंशी के पास मौजूद रुपयों से भरा बैग जबरन छीन लिया। बैग में दुकान की दिनभर की बिक्री के कुल 3 लाख 18 हजार रुपये नकद थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अपनी बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए मुख्य सड़क की ओर भाग निकले।



वारदात के बाद पीड़ित ने तुरंत स्थानीय पुलिस और दुकान मालिक को मामले की सूचना दी। देर रात लूट की खबर मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित मुंशी का पूरा बयान दर्ज किया। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी विपिन रंजन ने दावा किया है कि अपराधियों के हुलिए और भागने की दिशा के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता