ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

मारपीट और धमकी मामले में एक्शन: नोटिस मिलते ही बीजेपी विधायक को पहुंचना पड़ा थाने, पुलिस ने बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया विवाद के बाद मारपीट और धमकी मामले में नगर विधायक रंजन कुमार को पुलिस नोटिस के बाद थाने पहुंचना पड़ा। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें ‘बाउंड डाउन’ कर छोड़ दिया गया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक विवाद अब कानूनी और राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। मारपीट और धमकी के एक मामले में पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद शहर के नगर विधायक रंजन कुमार को मिठनपुरा थाने पहुंचना पड़ा। वहां पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ‘बाउंड डाउन’ कर छोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर हुए एक कथित ‘चीरा विवाद’ से हुई थी। देखते ही देखते यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। मामले में मुकुंद कुमार की पत्नी पिंकी देवी ने नगर विधायक रंजन कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।


नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी क्रम में विधायक के आवास पर नोटिस तामील कराया गया था। नोटिस मिलने के बाद विधायक स्वयं मिठनपुरा थाने पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें ‘बाउंड डाउन’ किया गया।


वहीं, विधायक पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने बीते दिन मुकुंद कुमार को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई। इसके बाद विधायक पर हुई पुलिस कार्रवाई ने शहर के राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।


कानूनी जानकारों के मुताबिक, ‘बाउंड डाउन’ प्रक्रिया के तहत व्यक्ति को इस शर्त पर छोड़ा जाता है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखेगा, शांति भंग नहीं करेगा और जांच में सहयोग करेगा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। विधायक का नाम मारपीट के मामले में सामने आने और थाने तक पहुंचने की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट...

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता