ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप पर लूट, वैशाली में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप पर लूट, वैशाली में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। मुजफ्फरपुर में हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। पेट्रोल पंप के कर्मचारी से बाइक सवार 3 अपराधियों ने हथियार के बल पर साढ़े सात हजार रुपये लूट लिया। 


कैश लूटने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि जब नोजल मैन से पैसा लूटा जा रहा था तब पेट्रोल पंप कर्मी ने एक अपराधी का पिस्टल छीन लिया खुद को घिरता देख दूसरे साथी ने हवाई फायरिंग कर दी। फिर तीनों अपराधी पैसे लेकर बाइक से फरार हो गये। घटना सरैया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पेट्रोप पंप की है। सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने लूट की घटना की पुष्टि की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पेट्रोल पंप के मालिक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 


VAISHALI: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घटना महनार थाना क्षेत्र के लावापुर महनार पंचायत की है। जहां सभी घायलों को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां 3 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल में रेफर किया गया है। 


बताया जाता है कि हत्या के एक मामले में सुलह नहीं होने को लेकर राजकुमार प्रसाद और भगवान साह के बीच विवाद हुआ था और इस दौरान जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें कई लोग लहूलुहान हो गये। घटना की सूचना मिलते ही महनार थाने के थानाध्यक्ष संजय कुमार महनार अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। उनके परिजनों से भी बातचीत की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

मुजफ्फऱपुर से मनोज और वैशाली से विक्रमजीत की रिपोर्ट


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें