ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

मुंगेर : ट्रेन में हथियार के बल पर 4 लाख की लूट, अपराधी ने स्टेशन पर एक यात्री को मारी गोली

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर जिले से जहां अपराधियों ने ट्रेन में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम द

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर जिले से जहां अपराधियों ने ट्रेन में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. अपराधी ने स्टेशन पर एक यात्री को गोली भी मार दी. हालांकि इस दौरान भागने के क्रम में वह लोगों के हत्थे चढ़ गया. जिसे लोगों ने जीआरपी के हवाले कर दिया. 


वारदात मुंगेर जिले के धरहरा रेलवे स्टेशन की है. जहां पैसेंजर ट्रेन से जा रहे एक यात्री से 4 लाख रुपये की लूट हुई. मिली जानकारी के मुताबिक रुपये लूटकर भाग रहे अपराधी को लोगों ने स्टेशन पर पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान उसने फायरिंग कर दी. जिसके कारण गोली एक यात्री को लग गई. वह गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


भागने के दौरान हालांकि स्टेशन पर बहुत भीड़ थी. लोगों ने जैसे-तैसे कर उस अपराधी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि अपराधी के पास से एक पिस्टल, एक खोखा और लूट के 4 लाख रुपये भी बरामद किये गए. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता