ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

मुंगेर पुलिस ने 5 अपराधियों को दबोचा, 2 पिस्टल, कारतूस और गहने बरामद

MUNGER : पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से दो पिस्टल, कारतूस समेत कई लूट के सामन बरामद हुआ है. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा इलाके में क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER :  पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से दो पिस्टल, कारतूस समेत कई लूट के सामन बरामद हुआ है. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा इलाके में कुछ दिनों पहले रात के समय कुछ लुटेरों ने  घर में घुसकर घरवालों के साथ मार पीट कर 25 हजार नगद सहित लाखों का जेवर लूट फरार हो गए थे. जिसके बाद पीड़ितों ने घटना की जानकारी कासिम बाजार पुलिस को दी. 

वारदात की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ गौरव मंगला ने के एएसपी हरिशंकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच का जिम्मा दिया. जिसके बाद पुलिस ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा इलाके के हवाई अड्डे के पास छापेमारी कर 5 लोगों  को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि कासिम बाजार के बिंदवाड़ा इलाके में लूट की वारदात को इन लोगों द्वारा अंजाम दिया गया था. पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार कर लिया कि लूट की घटना में सभी शामिल थे.

जिसके बाद उनकी निशानदेही पर लूटा गया रुपया और जेवर बरामद कर लिया गया. 25 हज़ार रुपए नकद सहित लुटे गए जेवर का 54 हज़ार रुपया, कई एटीएम कार्ड, 7.65 एमएम की दो पिस्टल,  10 जिन्दा कारतूस,  6 मोबाइल फोन बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि सभी लुटेरे कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा इलाके के रहने वाले है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता