ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

मुखिया कार्यालय से होती थी शराब की होम डिलीवरी, पुलिस ने शराब की खेप के साथ मुखिया पति को किया अरेस्ट

MUNGER: सूबे में पूरी तरह से शराबबंदी है, इसके बावजूद आए दिन शराबबंदी का मजाक बनाया जा रहा है. हर दिन भारी मात्रा में शराब बरामदगी के साथ ही साथ शराब के नशे में टल्ली लोगों को गिरफ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUNGER: सूबे में पूरी तरह से शराबबंदी है, इसके बावजूद आए दिन शराबबंदी का मजाक बनाया जा रहा है. हर दिन भारी मात्रा में शराब बरामदगी के साथ ही साथ शराब के नशे में टल्ली लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है. 

ताजा मामला जिले के बरियारपुर इलाके की है, जहां परिया पंचायत की मुखिया सरिता देवी के पति दूलो मंडल को पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. 

बताया जाता है कि मुखिया जी के पति ने अपनी पत्नी के सरकारी कार्यालय से ही शराब की तस्करी कर रहे थे. बरियारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखिया पति बरियारपुर के महादेवा हटिया बाजार स्थित मुखिया के कार्यालय से ही शराब की सप्लाई करते थे. 

मुखिया कार्यालय से शराब बेचे जाने की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया पति दूलो मंडल को 144 बोटल विदेशी शराब और 105 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAIF ALI

FirstBihar संवाददाता