ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

मुंगेर में पुलिसवाले का सनकीपन, DSP के बॉडीगार्ड से पिस्टल छीनकर करने लगा फायरिंग

MUNGER : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. एक ओर जहां अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिसवालों की ऐसी करतूतें सामने आ रही हैं, जो काफ

मुंगेर में पुलिसवाले का सनकीपन, DSP के बॉडीगार्ड से पिस्टल छीनकर करने लगा फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. एक ओर जहां अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिसवालों की ऐसी करतूतें सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली हैं. ताजा मामला मुंगेर जिले का है, जहां एक पुलिसवाले का अजीबोगरीब सनकीपन देखने को मिला है. दरअसल एक सीनियर कांस्टेबल डीएसपी के बॉडीगार्ड से पिस्टल लेकर फायरिंग करने लगा. 


घटना मुंगेर जिले के जमालपुर की है, जहां बिहार सैन्य पुलिस 9 जमालपुर में तैनात हवलदार सुनील राय अचानक पिस्टल से फायरिंग करने लगा. उसने 2 राउंड फायरिंग की हालांकि गनीमत रही कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी. वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी. सीनियर कांस्टेबल सुनील राय को इस तरह पागल के जैसा फायरिंग करते देख, वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी आश्चर्यचकित रह गए. 


बहरहाल जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार और उनके पुलिस पदाधिकारियों ने गोली चलाने वाले बीएमपी के हवलदार सुनील राय को हिरासत में ले लिया है. और पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी मिली है कि आरोपी हवलदार बीएमपी नाइन में तैनात है और उसने  डीएसपी के बॉडीगार्ड का पिस्टल लिया था. उसी पिस्टल से उसने फायरिंग की है. वहां ड्यूटी में तैनात बीएमपी के जवानों ने फायर कर रहे हवलदार को किसी तरह अपने कब्जे में लिया और अपने वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी.


वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार जमालपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने गोली चलाने वाले बीएमपी के हवलदार सुनील राय को हिरासत में लेने के बाद हथियार को भी जब्त कर लिया है. आपको बता दें कि 12 जनवरी को जहां बरियारपुर थाने में ड्यूटी में तैनात एक होमगार्ड के जवान ने 10 राउंड फायरिंग की थी.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता