ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने अर्धनिर्मित पिस्टल और मैगजीन के साथ अपराधियों को दबोचा

MUNGER : जिला पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने अवैध हथियार के काले कारोबार पर अंकुश लगते हुए मुंगेर और भागलपुर में छापेमार

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने अर्धनिर्मित पिस्टल और मैगजीन के साथ अपराधियों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

MUNGER :  जिला पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने अवैध हथियार के काले कारोबार पर अंकुश लगते हुए मुंगेर और भागलपुर में छापेमारी कर हथियार तस्करों के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है. इस छापेमारी में भागलपुर ज़िला के शाहकुंड, मुंगेर के हवेली खड़गपुर अनुमंडल के मुज़्ज़फरगंज और रटैथा गांव में छापेमारी कर मिनीं गैन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया. 


इस मामले में 4 पुरुष और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों में भागलपुर ज़िला के शाहकुंड निवासी मिथुन कुमार, मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र निवासी अरविंद कुमार, खड़गपुर थाना क्षेत्र निवासी शम्भू विश्वकर्मा, खड़गपुर निवासी संगीता देवी, विन्द्वारा निवासी जय कुमार शामिल हैं. 


एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर ज़िला और मुंगेर के हथियार तस्करों की गतिविधियों पर पुलिस नज़र बनाये थी.  इसी दौरान सटीक सूचना मिलने पर 16 और 17 जनवरी की देर रात पुलिस ने एक्शन मोड में आकर आरोपितों को भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. 


इनके पास से 03 अर्धनिर्मित पिस्टल, 07 बैरल, 16 अर्धनिर्मित मैगज़ीन, 02 बेस मशीन और भारी मात्रा में हथियार निर्माण में इस्तेमाल किये जाने वाले सामानों उपकारों की बरामदगी हुई है. इधर, गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस द्वारा सघन पूछताछ किया जा रहा है. वहीं इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता