ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

मुंगेर में एक व्यक्ति की हत्या, घर में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

MUNGER : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. मुंगेर ज़िले के आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में भू माफियाओं,अवैध शराब कारोबारियों, अवैध हथियार विक्रेता

मुंगेर में एक व्यक्ति की हत्या, घर में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

MUNGER :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. मुंगेर ज़िले के आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में भू माफियाओं,अवैध शराब कारोबारियों, अवैध हथियार विक्रेताओं एवं अन्य गैरकानूनी धंधे चलाने वाले अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर में आए दिन पुलिस की नाक के नीचे बेखौफ अपराधी कोई न कोई आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. एक बार फिर से अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है.


मामला मुंगेर जिले के जमालपुर थाना इलाके की है, जहां दौलतपुर शिव मंदिर के निकट बेखौफ अपराधियों ने मजदूर के 15 वर्षीय पुत्र की निर्मम हत्या कर  शव को बहियार में ठिकाने लगा दिया. रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने बहियार में पड़े शव को देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त किया. 


मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मनोज तांती का पुत्र देवराज के रूप में हुई. बेटे के गम में मां का रो-रोकर हाल बुरा था. स्थानीय सूत्रों की माने तो मनोज तांती के पैतृक जमीन के ऊपर भू माफियाओं  की निगाहें थी. फिलहाल आदर्श थाना जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


मुंगेर पुलिस ने संदेह के आधार पर 4 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिसमें किशन कुमार, गोलू कुमार, अमन कुमार और शुभम कुमार शामिल हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता