ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

मुंगेर में एक शख्स ने बाजार में की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार जब्त

MUNGER : जिले के कासिम बाजार थाना इलाके में एक शख्स ने बाजार में फायरिंग की. गोलीबारी से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को

मुंगेर में एक शख्स ने बाजार में की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार जब्त
First Bihar
2 मिनट

MUNGER :  जिले के कासिम बाजार थाना इलाके में एक शख्स ने बाजार में फायरिंग की. गोलीबारी से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को हथियार के साथ दबोच लिया और उन्होंने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. मुंगेर पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गई है.


घटना मुंगेर के कासिम बाजार थाना इलाके की है, जहां अंबे चौक पर शुक्रवार को अपराधिक गिरोह ने फायरिंग की, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गोलीबारी कर भाग रहे एक अपराधी को वहां के स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने आरोपी युवक को हथियार के साथ पुलिस को सौंप दिया. 


गिरफ्तार युवक की पहचान किशन कुमार के रूप में की गई है, जो कल्लूबाड़ा इलाका का रहने वाला बताया जा रहा है. मुंगेर एसपी मानवजीत सिंह डिल्लो ने बताया कि मुन्ना कुमार और उसका भाई ब्रह्मदेव कुमार टेंट और डीजे का कारोबार करता है, जिसके यहां कुछ युवक काम  करते थे, जिनका पैसा उसके पास बकाया था. लेकिन पैसा मांगने पर जब नहीं दिया गया तो कल्लूवाड़ा निवासी किशन कुमार अपने साथियों के साथ अंबे चौक स्थित उसके घर पर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता