ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

मुंगेर में CO को मिली मर्डर की धमकी, नक्सलियों ने मांगी 75 लाख की लेवी

MUNGER : बिहार में एक ओर अपराधियों ने तो वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला मुंगेर जिले का है, जहां नक्सलियों ने एक अंचलाधिकारी और एक प्रिंस

मुंगेर में CO को मिली मर्डर की धमकी, नक्सलियों ने मांगी 75 लाख की लेवी
First Bihar
2 मिनट

MUNGER :  बिहार में एक ओर अपराधियों ने तो वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला मुंगेर जिले का है, जहां नक्सलियों ने एक अंचलाधिकारी और एक प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी दी है. इनदोनों को नक्सलियों ने 75 लाख रुपये पहुंचाने को कहा है वरना इन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है.


घटना मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाने का है. जहां जगन्नाथ उच्च विद्यालय की चारदीवारी पर पर्चा चिपकाकर अंचलाधिकारी और प्रभारी प्रधानाचार्य से लेवी मांगी गई है. पैसा नहीं देने पर इन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई है. लाल रंग से लिखे एक पर्चे में सीओ विनोद कुमार गुप्ता को किसान-मजदूरों से किसी भी प्रकार के काम के अवैध रकम नहीं लेने की चेतावनी दी गई है. 


इस पर्चे में कहा गया है कि जन अदालत आपसे नाराज है. 50 लाख रुपये पहुंचाएं अन्यथा जन अदालत में पेश कर मौत के घाट उतार दिया जाएगा. एक अन्य पर्चे में जगन्नाथ उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार सिंह को भी धमकी दी गई है. पर्चे में लिखा है छात्र-छात्राओं से मनमानी वसूली न करें. 25 लाख रुपये पहुंचाएं अन्यथा जन अदालत में पेशकर मौत के घाट उतार दिए जाएंगे. 


मुंगेर में CO को मिली मर्डर की धमकी, नक्सलियों ने मांगी 75 लाख की लेवी


इस संबंध में सीओ विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि अंचल कार्यालय में किसी तरह की नाजायज वसूली नहीं होती है. वहीं टेटियाबंबर थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने कहा कि यह शरारती तत्वों की करतूत है. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों का पता किया जाएगा.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता