ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

मुंगेर में अपराधियों ने ITC कर्मी को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां अपराधियों ने ITC के एक कर्मचारी को गोली मार दी. ITC कर्मी नाई

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां अपराधियों ने ITC के एक कर्मचारी को गोली मार दी. ITC कर्मी नाईट शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां शंकर पुर काला पत्थर के पास अपराधियों ने ITC कर्मी को गोली मार दी. गोली लगने के कारण स्टाफ बुरी तरह जख्मी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी व्यक्ति की पहचान शंकर पुर के रहने वाले अमरेश कुमार (40) के रूप में की गई है. घायल अमरेश कुमार आईटीसी में ऑपरेटर पद पर कार्यरत है. जख्मी अमरेश कुमार ने बताया कि वह नाईट शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया. 


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल व्यक्ति से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की. जिसमें से एक गोली उसके जांघ में लगी है. इलाज के लिए जख्मी कर्मचारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता