ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: मंदिर या ठाकुरबाड़ी किसकी है जमीन? भूमि विवाद को लेकर भारी बवाल, दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में मंदिर और ठाकुरबाड़ी की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. भूमि विवाद को लेकर दो गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट और पथराव की घटना हुई. पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर में मंदिर और ठाकुरबाड़ी की जमीन को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान मंदिर में तोड़फोड़ के साथ गांव में भी लोगों ने जमकर बवाल किया। महमदा गांव का लाइन काट कर लोगों ने हंगामा मचाया। इस दौरान घरों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। महामदा पाटम गांव देर रात पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। 


दरअसल, पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत नया राम नगर थाना क्षेत्र के महमदा पाटम गांव का है, जहां चैतीदुर्गा मंदिर और ठाकुड़बारी की जमीन को ले दो गांवों के बीच काफी पहले से विवाद चल रहा था। यह विवाद न्यायालय तक भी पहुंच गया था और न्यायालय के द्वारा गढ़ीरामपुर के लोगों को डिग्री मिल गई। 


जिसके बाद वहां चैती दुर्गा की प्रतिमा बैठनी बंद हो गई। देर रात विवाद उस समय बढ़ गया जब इस मंदिर में ठाकुरबाड़ी न्यास समिति राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही थी। पांच जून को प्रतिमा बैठाई जानी है। इसके लिए मंदिर का गेट व दीवार बनायी जा रही थी और उस गेट की कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके बाद दोनों गांव के बीच विवाद काफी बढ़ गया और देखते देखते दोनो ही पक्षों के द्वारा एक दूसरे पे लाठी डंडा चल गया। 


गांव में गोली चलने की बात भी आई पर पुलिस के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हद तो तब हो गई जब सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष भी असामाजिक तत्वों ने महमदा गांव में उत्पात मचाया। एसपी के नेतृत्व में मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच मामला को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


महमदा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात गढ़ीरामपुर गांव के असामाजिक तत्वों के द्वारा गांव के मंदिर में बैठे लड़कों के साथ गाली गलौज किया गया और कहा गया ये उसकी जमीन है। जिसके बाद से ही सारा मामला तुल पकड़ लिया जब बच्चो के परिजनों के द्वारा इसका विरोध किया गए कई सारे लोग हुजूम बना कर गांव पहुंच उत्पात मचाने लगे  और दोनों तरफ से पथराव भी शुरू हो गया। पुलिस की मौजूदगी में भी असामाजिक तत्वों के द्वारा महमदा गांव में उत्पात किया जा रहा था। असामाजिक तत्वों के द्वारा कई वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, महमदा गांव का ट्रांसफार्मर से लाइट जात दिया गया और गांव में जम के उत्पात मचाया गया। 


चैती दुर्गा की प्रतिमा बैठने वाले आसन को भी बाहर फेंक दिया इसमें गांव के ही तीन लोग घायल हो गए। फिलहाल पूरा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि महमदा और गढ़ी रामपुर दो गांवों के बीच ठाकुड़ बारी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और वहां ठाकुड़बारी निर्माण को ले बनाए गए दीवार को कुछ असामाजिक लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और दोनों गांव के बीच पथराव होने लगा। फिलहाल मामला शांत है। दोनो गांव के लोगों से अपील है कि कानून को हाथ में न लें। पुलिस अपनी कारवाई कर रही है, दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता