ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बारात में डांस के दौरान जमकर हुई हर्ष फायरिंग, बुजुर्ग शख्स को लगी गोली

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा घटना मुंगेर से सामने आई है, जहां बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के दौर

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा घटना मुंगेर से सामने आई है, जहां बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के दौरान एक बुजुर्ग को गोली लग गई। इस घटना के बाद बारातियों में भगदड़ मच गई।


दरअसल, कई हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। शादी समारोह और बारात जैसे आयोजनों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं आम होती जा रही हैं। कई बार तो लोगों की जान तक चली जाती है। शुक्रवार की देर रात जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के भौंर गांव में बाराती निकलने के दौरान कुछ लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें से एक गोली बारात में शामिल एक रिटायर्ड शिक्षक मुरलीधर के पैर में लग गई।


इस घटना के बाद अफरा तफरी के माहौल हो गया। आनन फानन में लोगों ने घायल को जमुई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। 64 वर्षीय घायल मुरलीधर ने बताया कि वह आसनसोल के रहने वाले हैं और बांका जिला में अपने रिश्तेदार दिनेश प्रसाद के बेटे चिंटू की बारात के साथ जमुई के भौंर गांव पहुंचे थे।


जहां गोपाल सिंह की बेटी के साथ चिंटू की शादी होनी थी और देर रात गांव के ही शिव पार्वती मंदिर के पास से जब बरात सज धजकर निकली तो किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके बाएं पैर के जांघ में लगी। इस मामले में जब सफियाबाद थाना मुंगेर इमरजेंसी पहुंच घायल और उसके परिजनों से पूछताछ कि तो परिजनों और घायल ने किसी भी प्रकार का बयान देने से मना कर दिया।