ब्रेकिंग
Jharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar News: CBI के अधिकारों में बदलाव या सिर्फ कानूनों का अपडेट? बिहार पुलिस मुख्यालय ने साफ किया पूरा मामलाJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar News: CBI के अधिकारों में बदलाव या सिर्फ कानूनों का अपडेट? बिहार पुलिस मुख्यालय ने साफ किया पूरा मामला

मुखिया पति से 5 लाख की मांगी रंगदारी, घर पर चढ़कर दो बार की फायरिंग, जान से मारने की दी धमकी, मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग

PATNA: पटना के नौबतपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बदमाशों ने मुखिया पति से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने घर पर चढ़कर फायरिंग भी की है। घटना की तस्वीर स

मुखिया पति से 5 लाख की मांगी रंगदारी, घर पर चढ़कर दो बार की फायरिंग, जान से मारने की दी धमकी, मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के नौबतपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बदमाशों ने मुखिया पति से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने घर पर चढ़कर फायरिंग भी की है। घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर अपराधियों ने मुखिया पति को जान से मारने की धमकी दी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मुखिया पति ने नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। 


बताया जाता है कि शराफत गांव की मुखिया प्रभा देवी के पति इंदु भूषण से अपराधियों ने रंगदारी मांगी है। रंगदारी की उनके मोबाइल पर मांगी गयी है। रंगदारी देने से जब इंदु भूषण ने मना कर दिया तो सोमवार को घर पर अपराधी आ गये और फायरिंग करने लगे। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करायी। लेकिन बदमाशों का मनोबल देखिए फिर अगले दिन यानि मंगलवार को वे इंदु भूषण के घर आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। 


बदमाशों ने इस दौरान धमकीभरे लह्जे में कहा कि हमारा पुलिस भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। चाहे जो करना हो कर लो जहां फरियाद लगाना हो लगा लो लेकिन रंगदारी की रकम तो तुम्हें पहुंचाना ही होगा। इस घटना से मुखिया और उनका पूरा परिवार काफी दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मुखिया प्रभा देवी का कहना है कि यदि पुलिस इस पर संज्ञान नहीं लेगी तब वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष अपनी इस समस्या को रखेंगे। घटना से जानकारी के बाद पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है।