ब्रेकिंग
बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा

मुचकुंद गिरोह को फिर से खड़ा कर रहा है किशन, नौबतपुर में दहशत का नया नाम, बैक टू बैक वारदात के बाद भी पुलिस खामोश

PATNA : कुख्यात मुचकुंद के मौत के बाद एक बार फिर से नौबतपुर का बाजार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है. कारोबारी खौफ में जी रहे हैं. अपराधी दिनदहाड़े पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए था

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : कुख्यात मुचकुंद के मौत के बाद एक बार फिर से नौबतपुर का बाजार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है. कारोबारी खौफ में जी रहे हैं. अपराधी दिनदहाड़े पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं और इन सब से बेखबर पुलिस बस कार्यवाई का आश्वासन दे रही है.  


मुचकुंद गिरोह को फिर से खड़ा कर रहा है किशन
जराइम की दुनिया के एस्पर्ट की माने तो मुचकुंद की मौत के किशन ने गिरोह की बागडोर अपने हाथ में ले ली है. किशन एक बार फिर से मुचकुंद गिरोह को खड़ा कर रहा है. इसके लिए बह गुर्गों की पूरी फौज तैयार कर रहा है. 


बैक टू बैक दे रहा वारदात को अंजाम
किशन प्रशासन को चुनौती देते हुए बैक टू बैक वारदात को अंजाम दे रहा है. कारोबारीयों में खौफ लाने के लिए किशन वारदात को अंजाम देने के बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी करता है. 14 सितंबर को कारोबारी को गोली मारने के 11 दिन के अंदर ही उसने दूसरी वारदात को अंजाम दिया है. 


आका के साथ शेयर किया फोटो और लिखा 'Boss is back' 
14 सितंबर 2019 को किशन ने संगीता वस्त्रालय के दुकानदार को दिनदहाड़े गोली मार दी और उसके बाद उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अपने आका मुचकुंद शर्मा के साथ का एक फोटो शेयर किया और लिखा कि "Boss is back नाम याद रखना ‌मुचकन्द शर्मा." 


खौफ में जी रहे नौबतपुर के कारोबारी
बैक टू बैक नौबतपुर मे रंगदारी और गोलीबारी की घटना के बाद से कारोबारियों में खौफ का माहौल है. किशन पहले कारोबारी से रंगदारी की फोन कर रंगदारी की मांग करता है और फिर नहीं देने के बाद डराने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम देता है. 

बता दें कि पटना के टॉप टेन अपराधियों की सूची में नौबतपुर का  मुचकुंद नंबर वन पर था. नौबतपुर सहित पटना के कारोबारी मुचकुंद से खौफ खाते थे. जराइम की दुनिया में मुचकुंद का बड़ा नाम था. मात्र 22 साल की उम्र में मुचकुंद ने जराइम की दुनिया में अपना अलग स्थान बना लिया था और उस पर पटना पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था. मुचकुंद पर नौबतपुर, बिहटा, आरा व आसपास के थानों में हत्या, रंगदारी, गोलीबारी करने,धमकी देने और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे. जिसे पुलिस ने 13 दिसंबर 2018 को पटना के गोला रोड में मुठभेड़ में मार गिराया था.