ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

मोतिहारी : रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में शख्स की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में हड़कंप

MOTIHARI : बिहार में बेखौफ अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि वे कहीं भी किसी की भी हत्या कर आराम से निकल जाते हैं। ताजा मामला पूर्व

मोतिहारी : रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में शख्स की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में बेखौफ अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि वे कहीं भी किसी की भी हत्या कर आराम से निकल जाते हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के ढाका की है, जहां अपराधियों ने रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गोरगावां गांव निवासी वरुण सिंह जमीन की रजिस्ट्री को लेकर ढाका रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान रजिस्ट्री कार्यालय बाहर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक गोली लगने से वरुण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।


वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है।