ब्रेकिंग
Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता

मोतिहारी में घर के दरवाजे पर बैठे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आंख में मिर्च पाउडर डालकर बेरहमी से पीटा

MOTIHARI: मोतिहारी में बच्चों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक युवक की जान चली गयी। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे को गिरफ्

मोतिहारी में घर के दरवाजे पर बैठे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आंख में मिर्च पाउडर डालकर बेरहमी से पीटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में बच्चों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक युवक की जान चली गयी। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के जनेरवा गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


मृतक की पहचान जनेरवा गांव निवासी मलबिल मियां के 28 वर्षीय पुत्र दिलशेर मियां के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि सुबह में उनका पति मजदूरी करने गए थे। काम करके शाम पांच बजे घर वापस लौट आए जिसके बाद वो घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे तभी बच्चों के लिए बिस्किट लाने के लिए वो दुकान गई हुई थी। तभी अचानक पति की चिख सुनकर वो घर के लिए निकली। घर पहुंचने पर देखा कि उसके पति के आंख में मिर्च पाउडर डालकर पिटाई किया जा रहा है।  


पति जमीन पर गिरे हुए थे और अलाउद्दीन, उसकी पत्नी सबीला और उसका नाबालिक बेटा पीट रहे थे। पिटाई की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो पिटाई करने वाले सभी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल दिलशेर मियां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने अलाउद्दीन के नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया की बच्चों के विवाद को लेकर पिटाई की गयी थी। मृतक के शरीर पर मिर्च और हल्दी का पाउडर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत का कारण क्या था? इस घटना से मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना से मृतक के इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।