ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मोतिहारी में क्राइम अनकंट्रोल, हथियार के बल पर 1.35 लाख की लूट, महज दो घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. मोतिहारी में इन दिनों क्राइम पूरी तरह से अनकंट्रोल हो गया है. पुलिस की सारी कोशिशें अपराधियों के सामने घुटने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. मोतिहारी में इन दिनों क्राइम पूरी तरह से अनकंट्रोल हो गया है. पुलिस की सारी कोशिशें अपराधियों के सामने घुटने टेकते हुई नजर आ रही हैं. इस वक्त बड़ी खबर जिले  से आ रही है. जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. महज दो घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के पीपरा थाना इलाके की है. जहां टिकुलिया गांव में अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख 35 हजार कैश रुपये लूट लिए. मिली जानकारी के मुताबिक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से अपराधी रुपये लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि कलेक्शन एजेंट नगद रुपये लेकर जा रहा था. तभी बाइक सवार अपराधी हथियार भिड़ाकर उससे रुपये लूट लिये. एजेंट ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. 


हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.31 लाख की लूट
इससे पहले अपराधी महज घंटे भर पहले एक सीएसपी संचालक से दो लाख 31 हजार लूटकर फरार हो गए थे. घटना जिले के रामपुर थाना इलाके की है. जहां भेड़ियाही गांव में अपराधियों ने बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे एक सीएसपी संचालक को अपना निशाना बनाया. चिरैया बाजार का रहने वाला सीएसपी संचालक रोहित कुमार कैश रुपये लेकर जा रहा था. तभी अपराधी भेड़ियाही गांव में पोखर के पास हथियार के बल पर उससे पैसे लूट लिए. पुलिस दोनों ही मामलों में छानबीन कर रही है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें