ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मोतिहारी में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने पेट और सीने में मारी गोली

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई हैं. बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई हैं. बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जिले के पीपरा थाना इलाके की है. जहां बलवा गांव में अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पेट और सीने में अपराधियों ने गोली मारी है. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद उसकी डेड बॉडी को अपराधी तालाब में फेंककर फरार हो गए. जब ग्रामीणों ने डेड बॉडी को देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पीपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किया है. मामले की तफ्तीश जारी है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें