ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

मोतिहारी में साइबर फ्रॉड-हवाला गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 69 लाख रुपये जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी के घोड़ासहन में साइबर पुलिस और स्थानीय थानों की संयुक्त छापेमारी में 69 लाख रुपये जब्त। नेपाल कनेक्शन वाले साइबर फ्रॉड-हवाला गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, जांच जारी।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड और हवाला के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। साइबर थाना और स्थानीय चार थानों की संयुक्त टीम ने घोड़ासहन मेन रोड, बाजार और वीरता चौक स्थित करीब आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी कर करीब 69 लाख रुपये जब्त किए।


साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती इलाके से साइबर फ्रॉड का पैसा नेपाल भेजा जा रहा है और इसका ट्रांजैक्शन नेपाली खातों में किया जाता है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई।


पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 11 मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन, कई नेपाली बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और व्हाट्सएप नंबर भी बरामद किए गए हैं।


जांच में यह भी सामने आया है कि यह संगठित गिरोह बड़े स्तर पर ठगी का नेटवर्क चला रहा था और अब तक करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी कर चुका है। यह गिरोह आम लोगों के खातों का इस्तेमाल कर पैसों का ट्रांजैक्शन करता था और इसके बदले मोटी रकम कमाता था।


फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मोतिहारी में साइबर फ्रॉड-हवाला गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 69 लाख रुपये जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार