ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: भारत में बिना वीजा रह रहा दक्षिण कोरियाई नागरिक अरेस्ट, आधार कार्ड और नेपाली करेंसी बरामद

Bihar Crime News: पहलगाम हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। पहले चार चीनी नागरिक, फिर एक कनाडाई नागरिक की

Bihar Crime News
गिरफ्त में दक्षिण कोरियाई नागरिक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पहलगाम हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। पहले चार चीनी नागरिक, फिर एक कनाडाई नागरिक की गिरफ्तारी के बाद अब दक्षिण कोरिया का एक युवक रक्सौल में बिना वीजा के पकड़ा गया है।


रक्सौल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दक्षिण कोरियाई नागरिक पिछले 6 महीनों से रक्सौल के एक होटल में अवैध रूप से रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद यंग से किम नामक इस युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दक्षिण कोरियाई नागरिक के पास से भारतीय आधार कार्ड, मोबाइल फोन, एक हजार मूल्य के 80 नेपाली नोट और अन्य कागजात मिले हैं।


इस मामले में पुलिस को सबसे ज्यादा हैरानी भारतीय आधार कार्ड मिलने से हुई है। इसके अलावा भारत और नेपाल दोनों देशों की करेंसी मिलने से यह संदेह गहरा गया है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था या किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल था।


आरोपी युवक वर्क वीजा पर भारत आया था। मणिपुर में उसने एक लड़की से फेसबुक के जरिए संपर्क कर अवैध रूप से शादी कर ली। उसका वीजा 2019 में ही समाप्त हो चुका था। वह मणिपुर में छिपकर रह रहा था और बाद में नेपाल भागने के इरादे से रक्सौल आया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वह इन छह महीनों में किन लोगों के संपर्क में रहा, उसकी गतिविधियां क्या थीं और उसका मकसद क्या था।


लगातार हो रही विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारियों के बाद यह सवाल उठ रहा है कि रक्सौल बॉर्डर कहीं विदेशी घुसपैठियों के लिए 'सुरक्षित ज़ोन' तो नहीं बनता जा रहा है? हालांकि सुरक्षा एजेंसियां और इमिग्रेशन विभाग इन गतिविधियों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं, जिसके चलते यांग से किम की नेपाल भागने की योजना नाकाम हो गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता