ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा, कार से जब्त हुई दो करोड़ की चरस

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के बाद नशे के शौकीन लोग अब सूखे नशे का इस्तेमाल कर रहे हैं. यही वजह है कि दूसरे राज्यों से सूखे नशे की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है.

Bihar Crime News
दो करोड़ की चरस जब्त
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से सूखे नशे का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि नशे के सौदागर शराब के साथ साथ चरस और गांजा की तस्करी भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं। मोतिहारी में पुलिस ने एक लग्जरी कार से दो करोड़ रुपए की चरस को जब्त किया है।


दरअसल, मोतिहारी की डुमरिया घाट थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कार से चरस की बड़ी खेप लेकर पहुंचने वाले हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रही कार को रोका। 


कार सवार लोगों ने पहले तो पुलिस को घुमाने की कोशिश की लेकिन पुलिस को शक हुआ और कार की तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान कार में तहखाना बनाकर छिपाकर रखे गए चरस की खेप पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने कार से 506 किलो चरस को जब्त किया।


पुलिस ने लग्जरी कार से तस्कर सरोज कुमार को गिरफ्तार किया है। बरामद 5.6 किलो लगभग चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चरस तस्कर के कुंडली खंगालने में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस को कहां ले जाया जा रहा था।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता