ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar news: हॉस्टल में रॉड-डंडे चले, एमआईटी मुजफ्फरपुर में रैगिंग का खूनी खेल

Bihar news: बिहार के एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर में हॉस्टल के अंदर छात्रों के दो गुटों में रैगिंग को लेकर हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई छात्र घायल हो गए।

एमआईटी मुजफ्फरपुर, रैगिंग विवाद, हॉस्टल मारपीट, इंजीनियरिंग कॉलेज बिहार, छात्र झगड़ा, हॉस्टल हिंसा, छात्र घायल  MIT Muzaffarpur, student fight, ragging clash, hostel violence, engineering college Biha
छात्रों के दो गुटों में हिंसक भिड़ंत
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar news: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान एमआईटी (मोतिहारी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के हॉस्टल में बुधवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच भीषण मारपीट की घटना सामने आई। रॉड, डंडा और स्टिक का उपयोग कर छात्रों ने एक-दूसरे पर हमला किया और हॉस्टल के गेट, खिड़की, बेड तक तोड़ दिए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के बीच शाम को हुई कहासुनी से हुई। स्थिति को तृतीय वर्ष के छात्रों ने संभालने की कोशिश की, लेकिन देर रात मामला और बिगड़ गया और तीनों बैच के छात्र आपस में भिड़ गए। मारपीट में कई छात्र घायल हो गए, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आईं। एक छात्र के हाथ से अत्यधिक खून बहने के कारण उसे ब्लड चढ़ाना पड़ा।


घटना की सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन के अधिकारी और प्रोफेसर देर रात हॉस्टल पहुंचे। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर एसकेएमसीएच रेफर किया गया। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक माहौल शांत हो चुका था। अब तक ना ही छात्रों ने आवेदन दिया है और ना ही कॉलेज प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है।



 प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट की शिकायत मिली है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच टकराव की सूचना है। पूरा मामला अनुशासन समिति को सौंपा गया है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।