ब्रेकिंग
Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार में अगले साल कितनी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट✦मजबूत नींव से संवरेगा भविष्य: GOAL के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की सही राह✦आरा रिटायर कस्टम अधिकारी हत्याकांड में थानेदार पर गिरी गाज, आरोपितों से सांठगांठ पर SP ने किया सस्पेंड✦पटना में शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, बांस घाट की तीनों मशीनें खराब ✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार में अगले साल कितनी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट✦मजबूत नींव से संवरेगा भविष्य: GOAL के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की सही राह✦आरा रिटायर कस्टम अधिकारी हत्याकांड में थानेदार पर गिरी गाज, आरोपितों से सांठगांठ पर SP ने किया सस्पेंड✦पटना में शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, बांस घाट की तीनों मशीनें खराब ✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला

"मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरू भाई अम्बानी मुम्बई"..रिलायंस के मालिक के नाम पर मिला धमकीभरा एग्रीमेंट पेपर

DESK: मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरू भाई अंबानी मुंबई..धमकीभरा एग्रीमेंट पेपर एक मंदिर के दानपात्र से मिला है। इस एग्रीमेंट पेपर में देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलांयस के मालि

"मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरू भाई अम्बानी मुम्बई"..रिलायंस के मालिक के नाम पर मिला धमकीभरा एग्रीमेंट पेपर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरू भाई अंबानी मुंबई..धमकीभरा एग्रीमेंट पेपर एक मंदिर के दानपात्र से मिला है। इस एग्रीमेंट पेपर में देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलांयस के मालिक मुकेश अंबानी को अगला टारगेट बताया गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर के दानपात्र में मिले मुकेश अंबानी को धमकी वाले 100 रूपये के एग्रीमेंट पेपर के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गयी है। 


जब मंदिर के दानपात्र को खोला गया तो इसमें छह लाख 53 हजार 450 रुपये की राशि दान स्वरूप मिला। वही पैसों के साथ एक स्टाम्प पेपर भी मिला। स्टाम्प पेपर को जब खोला गया तब लोग हैरान रह गये। इस एग्रीमेट पेपर में रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी को धमकी दी गयी है। 


लिखा गया है कि मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूभाई अंबानी मुंबई है। स्‍टांप पेपर पर भेजने वाले का एड्रेस भी लिखा हुआ है। मनोज शर्मा, पुत्र रामेश्‍वर दयाल शर्मा, निवासी- बालाजी विहार गुढ़ी गुढ़ा का नाका, कंपू ग्वालियर एड्रेस लिखा हुआ है। धमकीभरे स्टाम्प पेपर को मंदिर प्रबंधन ने पुलिस के हवाले किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।