ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

मसौढ़ी में जमीनी विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, तहकीकात में जुटी पुलिस

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातर जारी है। अपराधी दिन हो रात कभी भी अपने काले मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जिसके बाद राज्य के पुलिस महकमे से लिए यह

मसौढ़ी में जमीनी विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, तहकीकात में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातर जारी है। अपराधी दिन हो रात कभी भी अपने काले मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जिसके बाद राज्य के पुलिस महकमे से लिए यह सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसको लेकर पुलिस के वरीय पधाधिकारियों द्वारा बैठक कर रणनीति भी बनाई जा रही है , लेकिन इसके बाबजूद अपराध का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  इसी कड़ी में अब ताजा मामला मसौढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। 


दरअसल, राजधानी पटना से सटे इलाके मसौढ़ी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  यह घटना मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के पिपरा थाना क्षेत्र के देहरी इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, जमीनी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया जा रहा है। 


 मृतक युवक की पहचान देहरी गांव निवासी अशोक मालाकार के पुत्र बबन मालाकार के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पिपरा थाना की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस बल द्वारा मामले की जांच कि जारी है। हत्या के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण शव को उठने नहीं दे रहे हैं।