ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

मरीज की मौत के बाद हॉस्पिटल में तोड़फोड़, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

SUPAUL: सुपौल में मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने निजी क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस से कार्रव

मरीज की मौत के बाद हॉस्पिटल में तोड़फोड़, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने निजी क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


सुपौल के एक निजी क्लिनिक शिव हॉस्पिटल में 3 दिनों से भर्ती महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने आज हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाया।इस दौरान परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दरअसल महिला 3 दिनों से निजी हॉस्पिटल में भर्ती थी। शिव हॉस्पिटल के डॉक्टर ने मरीज के परिजनों से इलाज के नाम पर खूब पैसे ऐंठे लेकिन जब हालत बिगड़ गयी तो उसे बाहर रेफर कर दिया। 


रेफर किए जाने के बाद जब परिजन मरीज को दरभंगा ले जाने लगे तभी मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका के 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसकी परवरिश की चिंता से परिजन परेशान हैं। मृतका की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की जान गयी है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा जताया जिसके बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सदर पुलिस ने लोगों को आश्वास्त किया कि दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता