ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

मकर संक्रांति पर दही जमाने के लिए रंगदारी के तौर पर मांगा दूध, नहीं देने पर बेटे की कर दी हत्या

BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर का जहां मकर संक्रा

मकर संक्रांति पर दही जमाने के लिए रंगदारी के तौर पर मांगा दूध, नहीं देने पर बेटे की कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर का जहां मकर संक्रांति के अवसर पर दही जमाने के लिए रंगदारी के तौर पर विलास मंडल ने जब दूध नहीं दिया तो इस बात से गुस्साएं बदमाशों ने उसके पुत्र की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घर के सदस्यों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। 


दरअसल जिस युवक को अपराधियों ने गोली मारी थी उसकी शादी होने वाली थी। 20 जनवरी को तिलक की रस्म थी उसी को लेकर घरवाले तैयारियों में लगे हुए थे लेकिन उन्हें क्या पता कि शादी के पहले महज दूध के लिए उनके कलेजे के टूकड़े को गोली मार देगा। इस घटना से घरवाले काफी सदमें में है। 


घटना भागलपुर के नदी थाना क्षेत्र के स्थित नया टोला भवनपुरा की है। मकर संक्रांति में दही जमाने के लिए रंगदारी के तौर पर बदमाशों ने दूध मांगी थी और जब दूध देने से इनकार किया तब बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 18 वर्षीय नीरज कुमार विलास मंडल का पुत्र था। विलास मंडल ने जब दूध रंगदारी के तौर पर देने से मना कर दिया तब बदमाशों ने उनके बेटे की हत्या कर दी। घटना के वक्त विलास मंडल के साथ उसका बेटा सोया हुआ था। तभी बदमाशों ने सोए अवस्था में सिर और गले में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वही मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है। मृतक के पिता ने गांव के ही कुख्यात मौसम यादव समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया है और केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और बेटे के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की बात कह रहे हैं। 


गौरतलब है कि मृतक नीरज की शादी तय हो चुकी थी। 20 जननी को तिलक समारोह भी था। घर के सभी सदस्य शादी की तैयारी में लगे थे। तिलक में आने का न्योता भी दिया जा चुका था। लेकिन तभी महज दूध के लिए घर में मातम छा गयी।