ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

SAHARSA: गोदाम में तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक साथ 18 अपराधियों को दबोचा

दरअसल समीर कुमार और जितेंद्र सिंह उर्फ बूटन सिंह के बीच जमीन विवाद चल रहा था। पीड़ित समीर कुमार ने जितेंद्र सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसा देने से मना करने पर उनके गोदाम में तोड़फोड़ करवाई गई।

bihar
अपराधियों पर कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAHARSA: निर्माणाधीन गोदाम में तोड़फोड़ किये जाने के मामले में पुलिस ने 18 बदमाशों को पकड़ा है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। घटना सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के देहद मोड़ पर स्थित एक गोदाम की है। जहां बदमाशों ने तोड़फोड़ की थी। तोड़फोड़ करने के बाद सभी फरार हो गये थे.पीड़ित ने इस सबंध में 6 नामजद समेत 200 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया था।


दरअसल समीर कुमार और जितेंद्र सिंह उर्फ बूटन सिंह के बीच जमीन विवाद चल रहा था। पीड़ित समीर कुमार ने जितेंद्र सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसा देने से मना करने पर उनके गोदाम में तोड़फोड़ करवाई गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक साथ 18 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।


 इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सोनवर्षा राज नगर पंचायत के निवासी समीर कुमार थाना क्षेत्र के देहद मोड़ के समीप अपने निर्माणाधीन गोदाम में मिट्टी लेवलिंग और फर्श निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गोदाम में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसकी सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो चार पहिया वाहन और 17 मोबाईल फोन भी जब्त किए गए हैं। सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अनुसार घटना के पीछे की वजह पूर्व का विवाद है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अंशु कुमार सिंह, पे० - अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, सा० व थाना - आलमनगर, जिला - मधेपुरा, मनीष कुमार सिंह पे० - माधव प्रसाद सिंह, सा० - बरैल, थाना व जिला - सुपौल, शिव शंकर कुमार पे० - नारायण पासवान, सा० - सुखसनी, थाना - किशनपुर, जिला - सुपौल, कृष्ण कुमार पे० - सुरेन्द्र भगत, सा० - बहुरवा, थाना - बनमा ईटहरी, जिला - सहरसा, मो० साकिर पे० - मो० दोस्त, सा० व थाना - भवटियाही, जिला - सुपौल, राज कुमार, पे० - सुरेश पंडित, सा० व थाना - भवटियाही, जिला - सुपौल, संजीव कुमार, पे० - सुभाष मेहता, सा० - लमुनिया, थाना - निर्मली, जिला - सुपौल, ललटू कुमार पे० - महेन्द्र मुखिया, सा० - सरायगढ, थाना - भवटियाही, जिला - सुपौल, मो० नसीम, पे० - मो० करीम, सा० - सरायगढ़, थाना - भवटियाही, जिला - सुपौल के रूप में हुई है। 


वही अन्य की पहचान केशव कुमार पे० - जयप्रकाश सिंह, सा० - बरैल, थाना व जिला - सुपौल, सुमन कुमार, पे० - प्रदीप कुमार साह, सा० - चिकनी, थाना - भवटियाही, जिला - सुपौल, मो० परवेज, पे० - मो० मिरतुजा, सा० - झाझा, थाना - भवटियाही, जिला - सुपौल, अजय कुमार, पे० - भगवान लाल पंडित, सा० - झाझा, थाना - भवटियाही, जिला - सुपौल, आशिष कुमार, पे० - स्व० शंकर यादव, सा० - रहुआमणि, थाना - बनगाँव, जिला - सहरसा, मो० तबरेज आलम, पे० - मो० इसराईल, सा० व थाना - विरपुर, जिला - सुपौल, सुमित सिंह पे० - रमेश सिंह, सा० व थाना - विरपुर, जिला - सुपौल, रामविलाश मंडल, पे० - स्व० रामचन्द्र मंडल, सा० - मानसी पिपराही, थाना - विरपुर, जिला - सुपौल, विभाष कुमार पे० - सुरेश यादव सा० - मेहा सिमर, थाना - किशनपुर, जिला - सुपौल के तौर पर हुई है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता