ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी मास्केट और पिस्टल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो युवक मुंह में गमछा लपेट कर जा रहे थे। संदेह होने पर पुलिस ने रूकने का इशारा लेकिन बाइक सवार भागने लगे। जिसके बाद खदेड़कर पुलिस ने दोनों युवकों को दबोचा।

bihar
पुलिस को मिली बड़ी सफलता
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सौरबाजार थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक मास्केट, कार्बाइन का मैग्जीन एक एवं कारतूस के साथ दो अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों को लेकर साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि रविवार को सौरबाजार थाना की पुलिस टीम द्वारा सखुआ कारू बाबा स्थान के पास वाहन जांच किया जा रहा था। उसी क्रम में एक बाईक पर सवार दो युवक मुंह में गमछा लपेटे हुए आ रहा था। जिसे संदेह के आधार पर रूकने का इशारा किया गया। 


 लेकिन बाईक सवार दोनों युवक पुलिस टीम को देखकर बाईक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों युवकों की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं पकड़े गए दोनों युवकों से जब नाम पता पूछा गया तो दोनों ने अपना नाम सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलनी वार्ड नंबर 4 निवासी सिंहेश्वर यादव का पुत्र रंजय यादव एवं कहरा रिफ्यूजी कॉलोनी वार्ड नंबर 4 निवासी मनोज यादव का पुत्र अभिकांत यादव बताया।  


इस संबंध में सौरबाजार थाना में कांड दर्ज कर लिया गया। उक्त गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मियों से पुलिस जब बरामद अवैध अग्नेयास्त्र के बारे में गहनता से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के नारियार निवासी सुरेश दास का पुत्र अजय दास से हथियार खरीदा है एवं उक्त व्यक्ति के द्वारा अवैध हथियार का खरीद बिक्री किया जाता है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर अजय दास के घर पर जब छापेमारी की गई तो उसके घर से एक देसी मास्केट, एक कार्बाइन का मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। 


वहीं अजय दास अपने घर से फरार पाया गया। पुलिस फरार अभियुक्त अजय दास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गौरतलब हो कि बीते कल भी पुलिस ने एक मोटरसाईकिल सवार युवक कुंदन कुमार को कार्बाइन और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इधर पुलिस ने बरामद सभी हथियार व बाईक को जब्त कर गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता