ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

मजदूरी मांगने पर युवक को मारा चाकू, जांच में जुटी पुलिस

DARBHANGA : दरभंगा के मुरैठा गांव में एक युवक को मजदूरी का बकाया पैसा मांगना उस वक़्त महंगा पड़ गया जब पैसा मांगने पर उसे चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया. बाद में उसे इलाज के लि

मजदूरी मांगने पर युवक को मारा चाकू, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
1 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा के मुरैठा गांव में एक युवक को मजदूरी का बकाया पैसा मांगना उस वक़्त महंगा पड़ गया जब पैसा मांगने पर उसे चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया. बाद में उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. 


इस मामले के बाद पीड़ित ने जाले थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. जख्मी युवक की पहचान गांव के ही सुक्कन चौपाल के पुत्र अनिल चौपाल के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार रामसकल चौपाल के घर सुक्कन चौपाल का कुछ पैसा बकाया था. जब उसने रामसकल चौपाल से पैसे की मांग की तो उसपर चाकू से हमला कर दिया गया. 


हालांकि पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी रामसकल चौपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कवायद शुरू कर दी गई है.