ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

महावीरी जुलूस के दौरान पश्चिम चंपारण में हिंसक झड़प: बगहा में दो दिन के लिए इंटरनेट बंद

WEST CHAMPARAN: सोमवार को पश्चिम चंपारण के बगहा में महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। दोनों तरफ से पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की गई। इस दौरान दो पुल

महावीरी जुलूस के दौरान पश्चिम चंपारण में हिंसक झड़प: बगहा में दो दिन के लिए इंटरनेट बंद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 WEST CHAMPARAN: सोमवार को पश्चिम चंपारण के बगहा में महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। दोनों तरफ से पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की गई। इस दौरान दो पुलिसकर्मी, एक पत्रकार समेत 12 लोग घायल हो गए। नगर थाना क्षेत्र के रतन माला इलाके में जमकर बवाल हुआ। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गयी। वही आज से दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। 


पश्चिम चंपारण में 22 अगस्त की दोपहर 2 बजे से 24 अगस्त की दोपहर दो बजे तक पूरे जिले में इंटरनेट बंद रहेगा। इस दौरान फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, क्यूक्यू, वीचैट,क्यूजोन,टूवलर, गुगल प्लस, बैइडू, स्काइपी, वाइवर, लाइन,स्नेपचैट,पिन्टरेस्ट,टेलिग्राम,रेडिट, स्नेपटिस, यूट्यूब, वीनक,एक्सएंगा,बुआनेट,फ्लीकर व अन्य सोशल साइट को बंद किया गया है। 


बता दें कि रतनमाला से महावीरी अखाड़ा समिति की ओर से महावीरी जुलूस निकाला गया था। जिसमें करीब 500 लोग शामिल थे। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से करीब 200 लोग शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार जुलूस अपने निर्धारित रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल लोग तलवार और हथियार के साथ प्रदर्शन कर रहे थे साथ ही करतब भी दिखा रहे थे। प्रशासन की ओर से इसके लिए मना भी किया गया। लेकिन रतनमाला की बड़ी मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी। 


वही  सोमवार को ही मोतिहारी के मेहसी, कल्याणपुर और दरपा थाना इलाकों में महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलाया गया लेकिन समय रहते पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। मोतिहारी के इन तीन इलाके में अभी स्थिति सामान्य है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी कैंप कर रहे हैं। 





महावीरी जुलूस के दौरान पश्चिम चंपारण में हिंसक झड़प: बगहा में दो दिन के लिए इंटरनेट बंद

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता