ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

MADHUBANI NEWS: लूटी गई बाइक और मोबाइल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

MADHUBANI: मधुबनी पुलिस ने बाइक लूटकांड मामले का उद्भेदन किया है। लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन के साथ एक अपराधी को दबोचा है। घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र में बीते 20 सितंबर को हुई

MADHUBANI NEWS: लूटी गई बाइक और मोबाइल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी पुलिस ने बाइक लूटकांड मामले का उद्भेदन किया है। लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन के साथ एक अपराधी को दबोचा है। घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र में बीते 20 सितंबर को हुई थी। बाइक लूट कांड का पुलिस ने आज उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन के साथ एक शातिर बदमाश को अंधरामठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। 


इस कांड में संलिप्त दो और अपराधी की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही है। अपराधियों की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के धौंसही गांव निवासी राम कुमार मंडल के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार ने बाइक लूट कांड का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 20 सितबर को मधेपुर थाना क्षेत्र के पचही गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र अनिल कुमार का हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने लूट लिया था। 


झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत -भखरौली सड़क पर अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को उस समय अंजाम दिया जब अनिल कुमार अपने दोस्त शिव शंकर कुमार के साथ झंझारपुर से इंद्रपुजा मेला देखकर घर जा रहे थे, अपराधियों ने सुनसान जगह पर भय दिखाकर बाइक के साथ ही बाइक सवार अनिल कुमार का मोबाइल फोन भी लूट लिया। घटना के बाद अपराधी बाइक को अंधरामठ थाना के अमचिरी गांव में अपनी बहन रुक्मणि देवी, पति रामनाथ मंडल के छुपाकर रख दिया और स्वयं अंधरामठ थाना के ही बाजूबंद गांव में अपने मौसा नारायण मंडल के घर छुप गया। 


घटना के अगले दिन ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान की मदद से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, शातिर बदमाश रंजन कुमार को उनके मौसा के घर से लूटे गए मोबाइल फोन के साथ दबोच लिया, फिर धाराएं अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके बहन की घर से लूटे गए बाइक को भी बरामद कर लिया। इस कांड में संलिप्त दो और अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


टैग्स